बुलंदशहर, जून 18 -- भारतीय किसान संघ की जिला बैठक मंगलवार को संघ कार्यालय हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश चंद्र लोधी ने संचालन जिला मंत्री पुष्पेंद्र त्यागी ने किया। मेरठ प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री सुनील व प्रांत उपाध्यक्ष अनुराग त्यागी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ राष्ट्र को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए कार्य करता है। अनुराग त्यागी ने संगठन की रीति नीति पर विस्तार से चर्चा की और ग्राम समिति को मजबूत करने पर बल दिया। जिला अध्यक्ष महेश चंद्र लोधी ने बताया कि बैठक के बाद सभा के कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। इसके माध्यम से खतौनी में त्रुटि होने के कारण फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन पाने की समस्या से अवगत कराया। मांग की गई कि फार्मर रजिस्ट्री के लिए क...