सुपौल, मई 11 -- त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता। किसानों के गैरमजरुआ मालिक खास जमीन और अन्य मांगों को लेकर जिला किसान संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन 13 मई को डीएम के समझ आयोजित है। यह जानकारी संघर्ष समिति से जुड़े माले जिला सचिव जय नारायण यादव ने दी। श्री यादव ने बताया कि आज सर्वे का कार्य पूरे बिहार में चल रहा है, जिसमें गैर मजरुआ (मालिक), खास, बकास, गैर मजरुआ आम बकब्जे मालिकान जमीन भी है, जो अंग्रेज के समय जमींदार द्वारा रियासतों को कबुलियत, प्रमाणगी, जमींदारी रसीदी बंदोबस्त प्रथम केबाला के माध्यम से प्राप्त है और उसका रैयत के नाम रिटर्न भी दाखिल कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि लेकिन बिहार सरकार के राज्यपाल के आदेश के बावजूद भी बिना रैयत को सूचना दिए बगैर आनन-फानन में सरकार के मुलाजिम चोर दरवाजे से आठ लाख पचास हजार एकड़ जमीन पूरे बिहार में, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.