हापुड़, मई 15 -- भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान अराजनैतिक गुट का तीसरा स्थापना दिवस भी मनाया और राहगीरों को शरबत पिलाया। वहीं, बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डहराकुटी पर टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ कर प्रसाद वितरित किया। भाकियू अराजनैतिक जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कार्यकर्ताओं के साथ सिंभावली गन्ना समिति परिसर में पहुंचकर महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर शरबत पिलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन के तीन साल पूरे होने पर स्थापना दिवस भी मनाया। संगठन द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों के बारे में बताया। जिसके बाद राहगीरों को शरबत वितरित किया। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष पिंटू अहलावत, जितेंद्र नागर, दुर्गेश तोमर, राजेन्द्र गुर्जर, कटार सिंह, मोनू त्यागी, रवि भाटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.