आगरा, जनवरी 16 -- अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में शुक्रवार को मलपुरा में किसानों की सभा में प्रतिरोध दिवस मनाया गया। सभा में भारत सरकार की कारपोरेट समर्थक और किसान-मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध किया गया। वक्ताओं ने बिजली विधेयक 2025, बीज विधेयक 2025 और श्रम संहिताओं को निरस्त करने की मांग रखी। मनरेगा बहाली की मांग भी उठी। वक्ताओं ने कहा कि दिसंबर 2021 के समझौते के बावजूद सरकार नया बिजली विधेयक लाई है। प्रस्ताव पारित कर एकजुट अखिल भारतीय संघर्ष का संकल्प लिया गया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव पूरन सिंह, हरिविलास दीक्षित, किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत सिंह, ओमप्रकाश और भीकम सिंह कुशवाह ने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.