जमुई, फरवरी 9 -- जमुई, हिन्दुस्तान संवाददाता। अब जमुई जिले के किसानों को बिजली विभाग के कुसुम योजना का लाभ डायरेक्ट मिलेगा। इस योजना से जमुई जिले के किसान लाभवांनित होंगे। जमुई जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर लेकर बिजली विभाग आया है। जमुई जिला के पहाड़ी क्षेत्र से घिरा है जिले के आधा भूभाग में बोरिंग नहीं कर पाती है जिसके कारण जिले के आधा भूभाग आसमानी बारिश पर आधारित है। इन सब समस्याओं को देखकर बिजली विभाग ने किसानों के लिए एक नई स्कीम निकाली है जिससे किसानो को धान की खेती के बाद रबी और खरीफ फसल में फायदा नहीं है, वैसे किसान सोलर प्लांट लगाकर साल में लाखों रुपये कमा सकते हैं। इसके लिए केन्द्र और राज्य सरकार वित्तीय सहयोग कर रही है। सोलर प्लांट लगाने के लिए इच्छुक किसान, रेंट पर जमीन लेकर सोलर प्लांट लगाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। सोलर प्...