हाजीपुर, फरवरी 13 -- हाजीपुर । निज संवाददाता किसान रजिस्ट्रेशन अभियान में वैशाली राज्य स्तर पर अग्रणी स्थान बनाकर नंबर वन जिला बन गया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार शुक्रवार तक निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 101.01 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। जिले में किसान रजिस्ट्रेशन अभियान कैंप मोड में सघन रूप से संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के सशक्त नेतृत्व, सतत मॉनिटरिंग एवं सुनियोजित रणनीति के परिणामस्वरूप यह उपलब्धि हासिल की है। बताया गया है कि जिले में कुल 2,14,562 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लाभार्थियों के सापेक्ष अब तक 2,16,722 फार्मर रजिस्ट्रेशन (पूर्ण कर लिए गए हैं, जो 101.01 प्रतिशत उपलब्धि को दर्शाता है। इसके अतिरिक्त 77,772 पीएम किसान लाभुकों का सफलतापूर्वक फार्मर रजिस्ट्रेशन किया गया है, जो कुल का 36.25 प्...