उन्नाव, दिसम्बर 9 -- गंजमुरादाबाद। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की पांच समस्याओं को बताते हुए बीडीओ को ज्ञापन निराकरण की मांग उठाई गई। यूनियन टिकैत गुट के ब्लाक अध्यक्ष राम कलक्टर की अगुवाई में संगठन के कार्यकर्ताओं ने मांग की कि ग्राम पंचायत लहरापुर में 300 मीटर की नाली निर्माण कराई जाए। गांव खलकूखेड़ा में इंटरलॉकिंग व नाली की आवश्यकता है। क्षेत्र में घूम रहे अन्ना गोवंश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिन्हें गोशालाओं में संरक्षित किया जाए। गांव छोट्टापुरवा में कच्चे मार्ग व पुलिया निर्माण की मांग की। इस दौरान रामसनेही, रूप नारायण, घनश्याम सिंह, राधेश्याम, रघुबीर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.