संभल, फरवरी 23 -- नमामि गंगे योजना के तहत जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ब्लाक मुख्यालय पर शनिवार को किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन पूर्व मंत्री अजीत यादव ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में जैविक खेती के महत्व पर गहन चर्चा की गई और किसानों को रसायन मुक्त खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अजीत यादव और उप कृषि अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने जैविक खेती के फायदों को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि पुरानी पारंपरिक पद्धतियों को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहेगी और पर्यावरण को भी फायदा होगा। मेले में क्षेत्र के कई किसान, जो पहले से जैविक खेती कर रहे हैं, उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। इनमें मेंगर गांव के संजीव शर्मा, अमरोहा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.