गढ़वा, फरवरी 5 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। उपायुक्त के निर्देशानुसार बरडीहा प्रखंड के कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के समीप खेल मैदान में गुरुवार को किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बरडीहा प्रखंड के अलावा मझिआंव, कांडी, विशुनपुरा, रमना, डंडई, मेराल और गढ़वा प्रखंड के किसानों ने भाग लिया। उसका उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान, जिला पार्षद अर्चना प्रकाश, प्रमुख सुनिता देवी, आत्मा के परियोजना निदेशक योगेंद्र सिंह, रणजीत सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मेला में किसानों के द्वारा अपना-अपना फसल की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद अच्छे प्रदर्शनी करने वाले किसानों को पुरस्कृत किया गया। वहीं चार किसानों को इलेक्ट्रिक डीजल पंप दिया गया। पंप पाने वाले लाभुकों में लक्ष्मण राम, सोमनाथ राम, प्...