मुंगेर, फरवरी 19 -- धरहरा,एक संवाददाता। धरहरा में रेड क्रॉस सोसाइटी दशरथपुर के परिसर में चल रहे दो दिवसीय किसान मेला का समापन विधिवत हुआ। बुधवार को समापन अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मिता एवं परियोजना निदेशक आत्मा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार चयन निर्णायक मंडली द्वारा विभिन्न कृषि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया। समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मिता ने किसानों द्वारा अपनाए गए आधुनिक व आदर्श कृषि तरीकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुंगेर जिले में कृषि के समग्र विकास के लिए विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही कृषि क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए आत्मा लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम का मंच संचालन आनंदमूर्ति ने किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.