सहारनपुर, मई 25 -- सहारनपुर। किसान मजदूर संगठन का सहारनपुर जिला मुख्यालय पर चल रहा धरना व भूख हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। संगठन के अनुसार, घोटालों की जांच और दोषियों पर कार्रवाई के आश्वासन पर भूख हड़ताल खत्म की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह जल जीवन मिशन व विद्युत सुधार योजना में घोटाले के आरोप लगाते हुए, जांच की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनके मुजफ्फरनगर धरने के समर्थन में सहारनपुर जिला मुख्यालय पर धरना शुरू किया गया था। यहां जिला उपाध्यक्ष प्रिंस राणा भूख हड़ताल पर बैठे थे। इसी से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खुद यहां पहुंचकर धरना समाप्ति का एलान किया। संगठन के प्रदेश महासचिव विनय राणा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा आरडीएस योजना के अंतर्गत एलएंडटी कंपनी को जनपद में विद्युत सुधार कार्य दिया गया था, जिसमें नये खंबे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.