गया, दिसम्बर 26 -- शहर में शुक्रवार को कहानी विथ कॉफी के पंद्रहवी कड़ी के रूप में आयोजित पूस की रात कहानी के पाठ एवं चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आयोजक संजय अथर्व ने कहानी पाठ से की। सेवानिवृत प्राचार्य शिव शंकर सिंह ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। प्लस टू रामेश्वर उच्च विद्यालय, बेलागंज के प्रधानाध्यापक मो. अबरार आलम ने कहा कि कथा सम्राट प्रेमचंद द्वारा लिखित कहानी 'पूस की रात' एक किसान मजदूर की करुण जीवन पर आधारित है। यह पूरी कहानी किसान और कृषि की समस्याओं कों दर्शाता है। सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर ने कहा कि सरकार की योजनाओं के द्वारा आज हमारे समाज में उस तरह की गरीबी नहीं है। कृषि कार्य में मजदूरों का अभाव हो गया है। शिक्षक प्रो. राजन ने कहा कि इस कहानी के पात्र हरकू आज भी हमारे बीच मौजूद है। एक कम्बल खरीदने के लिए हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.