कौशाम्बी, सितम्बर 6 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने शनिवार को तहसील परिसर में जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक की। क्षेत्र की समस्याओं का चार सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। समस्याओं के समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि तहसील में आने वाले किसानों और फरियादियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। तहसील के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी समस्याओं का समाधान करने में आनाकानी करते हैं। उन्होंने मांग किया कि चायल-मनौरी मार्ग से वाया गांधी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जाने वाली सड़क बहुत जर्जर हो गई है। इसी कारण मरीजों और तीमारदारों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क की अविलम्ब मरम्मत कराई जाए। चायल ब्लॉक की चौराडीह बाजार और कटरा रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.