हजारीबाग, फरवरी 9 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। जिस किसान भवन में किसानों को प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया जाता था, वह किसान भवन आज जेएसएलपीएस के कब्जे में है। सरकार ने किसानों को खेती के प्रति आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कटकमसांडी प्रखंड मुख्यालय में किसानों के प्रशिक्षण और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कृषि विभाग के फार्म परिसर में किसान भवन का निर्माण किया गया है। कुछ दिनों बाद इस भवन पर जेएसएलपीएस का अनधिकृत रूप से कब्ज़ा कर लिया गया है और वहीं से उनका कार्यालय संचालित हो रहा है। किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम, बीज भंडारण, वितरण तथा योजनाओं की समीक्षा बैठक समय पर आयोजित नहीं हो पा रही हैं। स्थिति यह है कि किसानों के लिए बनाए गए स्थायी भवन के अभाव में प्रशिक्षण कभी खुले में पेड़ के नीचे तो कभी प्रखंड कार्यालय के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.