बुलंदशहर, मई 27 -- जिले में किसान नवीनतम पद्धतियों को अपनाकर गन्ने का उत्पादन बढ़ाते हुए समृद्ध बन रहे हैं। इस क्रम में चीनी मिल भी किसानों को जागरूक कर रही हैं। अब 50 किसानों को धनौरा शुगर मिल का भ्रमण कराते हुए विभिन्न जानकारी दी गई हैं। वेव इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड समूह के एवीपी मनोज सिंह ने बताया कि मिल से जुड़े किसानों को लगातार प्रशिक्षण कराया जा रहा है। अब किसानों को धनोरा शुगर मिल का भ्रमण कराकर गन्ना उत्पादन बढ़ने का प्रशिक्षण दिया गया। इस एक दिवसीय भ्रमण का उद्देश्य किसानों को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों और आधुनिक कृषि पद्धतियों से लैस करना है। जिससे उत्पादकता बढ़ सके। इकाई प्रमुख आरएस ढाका ने जिला गन्ना अधिकारी बुलंदशहर एवं एससीडीआई-बुलंदशहर और एजीएम केन की उपस्थिति में कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। समूह की पहल का किसानों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.