खगडि़या, जनवरी 6 -- खगड़िय, नगर संवाददाता। कृषिविज्ञान केन्द्र में सोमवार को इफको किसान मित्र समूह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए केवीके प्रमुख डॉ एन के सिंह ने कहा कि फसलों में नैनो यूरिया, डीएपी समेत अन्य उर्वरक का प्रयोग करना चिाहए। इससे किसानों को खेती करने में लागत भी कम आती है। मौके पर इफको के राज्य कार्यालय के एके पालीवाल, राजीव लोचन , राहुल सिंह, मोहित भूषण आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...