बदायूं, दिसम्बर 30 -- उझानी। कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में कृषि विभाग द्वारा संचालित किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कृषकों को रबी सीजन में बोई जाने वाली फसलों एवं उसके प्रबंधन की संपूर्ण तकनीकी जानकारी दी गई। पाले से फसल को कैसे बचाएं इस संबंध में कृषकों को जागरूक किया गया। कृषकों को अत्यधिक मात्रा में रासायनिक उर्वरक तथा कीटनाशी दवा के प्रयोग करने के दुष्प्रभाव और प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभों के बारे में बताया। इसके साथ कृषि विभाग द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं यंत्रीकरण तथा भूमि सुधार से संबंधित जानकारी दी गई । कार्यक्रम में उपनिदेशक कृषि रक्षा अमर पाल, कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनीष कुमार एवं कृषि विभाग के कर्मचारी तथा क्षेत्रीय कृषक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.