औरंगाबाद, दिसम्बर 16 -- दाउदनगर प्रखंड के अंछा पंचायत अंतर्गत ठाकुर बिगहा में किसान पाठशाला की शुरुआत की गई। यह पाठशाला 10-10 दिनों के अंतराल पर कुल छह सत्रों में संचालित की जाएगी। पाठशाला के पहले सत्र में किसानों को प्याज की खेती से जुड़ी विस्तृत तकनीकी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्याज की विशेषताओं, बुआई के सही समय, खेत की तैयारी, नर्सरी बेड की तैयारी और उन्नत किस्मों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही खरपतवार नियंत्रण, कीट एवं रोग प्रबंधन, हार्वेस्टिंग की सही विधि तथा भंडारण और रख-रखाव की जानकारी भी दी गई। किसानों से संवाद करते हुए एटीएम अतुल कुमार सिंह और विवेक राज ने बताया कि प्याज की फसल में सल्फर की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शुद्ध सल्फर 25 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से देना आवश्यक है, जिससे उत्पादन...