सुल्तानपुर, दिसम्बर 11 -- सुलतानपुर, संवाददाता। कृषकों को गांव में खेती करने का पाठ पढ़ाया जाएगा। इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए दो दिवसीय किसान पाठशाला ग्राम पंचायत में आयोजित होगी। पाठशाला की शुरुआत शुक्रवार 12 दिसम्बर से 82 ग्राम पंचायतों में होगी। इसमें कृषि वैज्ञानिक व विभागीय अधिकारी खेती के साथ अन्य कार्य करने की जानकारी देंगे। जिले में कृषि विभाग की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर किसान पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। 351 ग्राम पंचायतों में किसान पाठशाला आयोजित की जाएगी। दो दिवसीय किसान पाठशाला में कृषि वैज्ञानिक, उद्यान, गन्ना, पशुपालन, मछली व कृषि विभाग के अधिकारियों की ओर से खेती की नई तकनीक की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जाएगी। शुक्रवार 12 दिसम्बर से 82 ग्राम पंचायतों में दो दिवसीय किसान पाठशाला का...