लखीमपुरखीरी, जनवरी 1 -- किसानों को उन्नति खेती से जोड़ने, सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए ग्राम पंचायतों में किसान पाठशालाओं का आयोजन किया गया। 17 दिन में 480 क्लास चलाई गई। इसमें 36 हजार से ज्यादा किसानों की उपस्थिति दर्ज की गई। किसानों को कृषि विभाग के साथ ही उद्यान, पशुपालन विभाग की योजनाओं की भी जानकारी दी गई। किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज, मृदा परीक्षण, जैविक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए शासन के निर्देश पर किसान पाठशालाओं का आयोजन किया गया। 12 से 29 दिसंबर के बीच गांवों में क्लास आयोजित किए गए। पाठशालाओं में किसानों आय बढ़ाने व खेतीबाड़ी में नई तकनीकों के प्रयोग के बारे में बताया गया। किसानों को आधुनिक, प्राकृतिक खेती, फसल प्रबंधन, सरकारी योजनाओं और आय बढ़ाने के तरीकों की जानकारी दी गई। उपकृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.