बहराइच, मई 11 -- मिहींपुरवा(बहराइच)। तेंदुए के हमले में किसान बाल बाल बच गया। तेंदुआ झपटा किसान ने भी छलांग लगा दी। उधर हांका लगाने से घबराया तेंदुआ खेत में निर्माणाधीन एक मकान में घुस गया। मगर मकान में दरवाजा नहीं था। किसान ने वनकर्मी को सूचना दी वसनकर्मी भी मौके पर फुर्ती से पहुंच गए। दरवाजा चारपाई लगाकर बंद किया। वनाधिकारियों ने बेहोश करके तेंदुए को कब्जे में किया। घटना सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चफरिया के मजरा मोहकमपुरवा की है। यहां के निवासी किसान रमेश शनिवार को अपने सब्जी के खेत देखने जा रहा था। खेत में तेंदुआ छिपा था। उन पर हमला कर घायल कर दिया। किसान ने शोर मचाया तो आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान हांका लगाते हुए दौड़े तो तेंदुआ किस को छोड़कर भाग गया। घायल किसान को परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली लाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.