हापुड़, जून 16 -- किसान पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव रसूलपुर बहलोलपुर निवासी मलखान सिंह ने बताया कि 12 जून की शाम को उनके भाई सतेंद्र खेत पर तरबूज की फसल की रखवाली कर रहा था। रात लगभग साढ़े नौ बजे चार हमलावर लाठी-डंडे, सरिया व तमंचा लेकर पहुंचे और जान से मारने की नियत से सतेंद्र पर हमला कर दिया। उनके भाई को मरा हुआ समझकर फायरिंग करते हुए गांव बनखंडा की तरफ फरार हो गए। घायल अवस्था में भाई को गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख उनके भाई को गाजियाबाद रेफर कर दिया था। सीओ सिटी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.