लखनऊ, अक्टूबर 4 -- पीजीआई के किसान पथ पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। रहीमाबाद के बांके गांव निवासी रामनरेश अपनी 51 वर्षीय पत्नी रामसखी के साथ गोसाईंगंज रिश्तेदारी में गए थे। वहां से दोनों मोपेड से घर जा रहे थे। पीजीआई इलाके में किसान पथ पर कल्ली पश्चिम गांव के सामने किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और भाग निकला। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपति को एपेक्स ट्रामा सेंटर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने रामसखी को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके पति का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका की छह बेटियां हैं। सभी का विवाह हो चुका है। घायल रा...