आरा, जनवरी 8 -- -कहीं सर्वर की सुस्ती रुला रही तो कहीं कागज की कमी से निबंधन की प्रक्रिया अटक रही कोईलवर, एक संवाददाता। कोईलवर प्रखंड की सभी पंचायतों में लगाये गये किसान पंजीकरण शिविर का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। कहीं सर्वर की सुस्ती रुला रही है तो कहीं कागज की कमी से निबंधन की प्रक्रिया अटकती नजर आ रही है। सिस्टम के डिजिटल चक्रव्यूह में फंसकर आम किसान परेशान हैं। मोबाइल पर आ रहे ओटीपी के बाद भी किसानों की पुष्टि नहीं हो पा रही है। लोगों को मायूस होकर शिविरों से लौटना पड़ रहा है। सरकार के नियमों के अनुसार निबंधन के लिए जमाबंदी आधार कार्ड से जुड़ी होनी चाहिए। जमाबंदी में खाता, खसरा और रकबा सही तरीके से दर्ज होना अनिवार्य बताया जा रहा है। ज्यादातर लोगों के अपने नाम पर जमीन दर्ज नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कइयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.