गिरडीह, अप्रैल 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड में होनेवाले जमीन सर्वे में रैयत अपना दावेदारी कैसे प्रस्तुत करें, इसके लिए किसान जनता पार्टी ने मंगलवार को झंडा मैदान गिरिडीह में किसान पंचायत का आयोजन किया। जिसमें जमीन सर्वे को लेकर किसानों को जागरुक किया गया। किसान पंचायत की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संतोष बास्के व संचालन मुंशी मुर्मू कर रहे थे। किसान पंचायत में किजपा केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड में जमीन सर्वे हेतु गोकुल चंद द्वारा दायर की गई रिट याचिका संख्या 2660/2021 में झारखंड उच्च न्यायालय में 6 दिसंबर 2024 को सुनवाई के दौरान झारखंड सरकार ने 6 महीना के अंदर झारखंड में जमीन सर्वे का काम पूरा करने का हलफनामा दायर किया है। झारखंड के लातेहार और लोहरदगा जिला में जमीन सर्वे का काम पूरा कर लेने की बात स...