एटा, सितम्बर 11 -- गुरुवार को संयुक्त कृषि निदेशक ने एटा रेलवे स्टेशन पर पहुंच खाद लेकर आई रैक निरीक्षण किया। सहकारी समिति तथा क्रय विक्रय केंद्र पर उर्वरक वितरण केंद्रों का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कृषि निदेशक अलीगढ़ मंडल श्रवण कुमार ने किसानों को बताया कि जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। उसके बाद भी किसान आगामी फसलों के लिए अभी से उर्वरकों का स्टॉक करने में लगे हुए हैं। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि आगामी फसलों के लिए खाद का स्टॉक न करें। जिले में नियमित रूप से जरुरत के अनुसार खाद उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने सभी खाद बिक्री केंद्रों के प्रभारियों को निर्देशित किया कि स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर, रेट सूची आदि अभिलेख पूर्ण करके सुरक्षित रखें, किसानों को निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक उपलब्ध कराएं। खतौनी में अंकित भ...