बिजनौर, फरवरी 2 -- अभिपुरा निवासी एक किसान ने गांव के ही अपने संबंधियों पर भूमि का बैनामा कराने और उसकी धनराशि न देने का आरोप लगाया है। विवाद को लेकर रविवार को गांव व समाज के लोगों की पंचायत हुई, जिसमें कानूनी लड़ाई में किसान का साथ देने का निर्णय लिया गया। गांव अभिपुरा निवासी किसान जितेंद्र सिंह का आरोप है कि गांव के ही उसके संबंधियों ने 3 वर्ष पूर्व उसे झांसे में लेकर उसकी लगभग 10 बीघा भूमि का बैनामा करा लिया और उसे बेनामे के वक्त तय की गई धनराशि नहीं दी गई, विवाद को लेकर रविवार को किसान के पक्ष में गांव में समाज के लोगों की पंचायत हुई, जिसमें किसान का उत्पीड़न न होने देने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि वह कानूनी लड़ाई में किसान के शाथ रहेंगे और उसकी भूमि पर कब्जा नहीं होने देंगे, जमीनी विवाद को लेकर किसान ने पुलिस को तहरीर भी दी...