बांका, फरवरी 22 -- बेलहर। प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय में जब बहजोरा गांव के किसान श्रीकृष्ण पंडित अपने बीमार और कमजोर पशु के लिए दवा मांगने पहुंचा तो चिकित्सक ने कहा वह जमाना चला गया। अब अस्पताल में सिर्फ कृमि की दवा है। इस पर किसान श्रीकृष्ण पंडित ने कहा की उन्हें अपने पशु के लिए केल्शियम और हिमालय बतिसा चाहिए। अस्पताल में कोई दवा नहीं है तो हम गरीब किसानों का क्या होगा। इस पर चिकित्सक ने कहा की ज्यादा मत बोलो यहां से चले जाओ नहीं तो तुम्हारे खिलाफ एफआईआर करा देंगे। घटना 20 फरवरी के 12 बजे दिन की है। इस बात से भयभीत होकर किसान श्रीकृष्ण पंडित ने स्थानीय विधायक मनोज यादव को आवेदन देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग किया है। श्रीकृष्ण पंडित ने उपरोक्त बातों के साथ साथ आवेदन में कहा है की चिकित्सक से उनका नाम पूछा और फ...