बुलंदशहर, अप्रैल 21 -- शिकारपुर तहसील में नायब तहसीलदार के कार्यालय में सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए किसान ने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह पेट्रोल की बोतल छीनकर किसान की जान बचाई। किसान ने लेखपाल सहित अन्य अधिकारियों पर आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। एक आरोपी होमगार्ड बताया जा रहा है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। बताया जाता है कि शिकारपुर क्षेत्र के गांव करीरा में दो लोगों का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित गोलू त्यागी ने बताया कि उसकी संपत्ति पर दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा है। न्यायालय द्वारा इसमें स्टे दिया गया है। आरोप है कि तहसील प्रशासन और पुलिस से साठगांठ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.