एटा, अगस्त 16 -- घर लौट रहे किसान नेता पर प्रधान पुत्र ने साथियों संग मिलकर हमला करने के बाद फायर भी किया। एक गोली सिर के पास से निकलकर गई। दूसरा फायर मिस हो गया। छत पर चढ़कर पथराव किया। हमले में सिर में गंभीर चोट आई है। अन्य लोगों को आता देख धमकी देते हुए भाग गए। मामले में पीड़ित ने कोतवाली नगर में जाकर पुलिस को सूचना दी है। शिकोहाबाद रोड नई बस्ती निवासी शरद चौहान उर्फ विक्की ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार रात को घर की तरफ जा रहे थे। गांव भगीपुर निवासी प्रधान के पुत्र अमर लोधी, अपने भाई, अन्य साथियों के साथ पहले से खड़ा हुआ था। आरोप है कि पीड़ित को देखते ही गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि अवैध पिस्टल से फायर किया। गोली कान के पास होती हुई निकल गई। दूसरा फायर किया, जो मिस हो गया। विकास लोधी ने सिर में डंडा मार दिया। छत पर चढ़कर पथराव भी किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.