आरा, जनवरी 9 -- -कोईलवर में फार्मर आईडी निबंधन के दौरान मची अफरातफरी, दोनों को भेजा गया अस्पताल कोईलवर, एक संवाददाता। भोजपुर के कोईलवर अंचल में किसान निबंधन के दौरान शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब दो पंचायतों में सेवा दे रहे किसान सलाहकारों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सकड्डी पंचायत के नरही गांव में कार्यरत किसान सलाहकार निर्मला कुमारी और जलपुरा पंचायत में कार्यरत टिंकू कुमार की हालत बिगड़ने से मौके पर हड़कंप मच गया। आपाधापी के बीच एंबुलेंस बुलाकर दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह परेशानी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देशानुसार पंचायत स्तर पर अहले सुबह सात बजे से किसानों को सेवा देने तथा घर से किसानों को बुलाकर फार्मर आईडी बनाने के दबाव के कारण उत्पन्न हुई है।...