बिहारशरीफ, जनवरी 7 -- बिहारशरीफ। फॉर्म रजिस्ट्री (किसान निबंधन) के लिए जिले की सभी पंचायतों में विशेष शिविर लगाये जा रहे हैं। कहीं सर्वर की सुस्ती रुला रही है तो कहीं कागज की कमी से निबंधन की प्रक्रिया अटक रही है। सिस्टम के 'डिजिटल चक्रव्यूह' में फंसकर किसान हलकान हैं। अन्नदाता मायूस होकर शिविरों से लौट रहे हैं। नियमों के अनुसार निबंधन के लिए जमाबंदी आधार कार्ड से जुड़ी होनी चाहिए। उसमें खाता, खसरा और रकबा सही तरीके से दर्ज होना अनिवार्य है। जमाबंदी में दर्ज नाम आधार कार्ड से मिलता-जुलता होना चाहिए। अमूमन जमाबंदी में आधार लिंक न होने, खाता-खसरा-रकबा में त्रुटियों के कारण किसानों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। शुरुआत में कही किसान वंशावली के आधार पर ही पीएम सम्मान योजना का लाभ ले रहे थे। अब अपने नाम से जमाबंदी की शर्त ऐसे किसानों के लिए ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.