फिरोजाबाद, फरवरी 10 -- मक्खनपुर क्षेत्र में मार्ग किनारे होने वाले अतिक्रमण के विरोध में किसानों का धरना अनवरत जारी है। वहीं इस मामले में जिला प्रशासन के आदेश के बाद में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने कब्जा हटाने के लिए प्रशासन से मदद मांगी है। ऑल इंडिया किसान यूनियन के बैनर तले सितंबर से जिला मुख्यालय पर धरना चल रहा है। हालांकि इस मामले में प्रशासन की जांच में भी पाया गया है कि जिस जमीन पर किसानों का कब्जे का आरोप है, उस पर अतिक्रमण है। जिलाधिकारी ने भी इस मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अतिक्रमण हटवाने के लिए आदेश दिए हैं, लेकिन अभी तक अतिक्रमण नहीं हट सका है।किसान नेताओं का कहना है कि प्रशासन के द्वारा कागजी कार्रवाई की जा रही है, लेकिन अभी तक अतिक्रमण को नहीं हटाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.