बुलंदशहर, फरवरी 18 -- बुलंदशहर। बुधवार को कलक्ट्रेट में आयोजित किसान दिवस के अवसर पर किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन के सामने हुंकार भरी। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष चौ.अरब सिंह के नेतृत्व में ग्राम सारंगपुर व आसपास के क्षेत्र से आए किसानों ने अधिकारियों के साथ वार्ता की और स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो वे कड़ा रुख अपनाने को मजबूर होंगे। जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने कहा कि शासन व जिला प्रशासन द्वारा किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा ह। किसानों ने मुख्य रूप से गंगा एक्सप्रेस-वे, नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे पर किसानों की सुविधा के अनुसार कट व उतार-चढ़ाव बनाने की मांग उठाई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनके खेतों के पास आवागमन के लिए उचित रास्ता और कट नहीं दिया गया, तो वे अपनी जमीन किसी भी...