पीलीभीत, दिसम्बर 18 -- पीलीभीत। जिला पंचायत सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों की समस्याओं को सुना गया। आबादी क्षेत्र में बाघों की दहशत का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया गया। किसानों ने कैमरे लगाने की मांग उठाई। इस पर अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। एडीएम रोशनी यादव की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। किसान दिवस में कृषकों और सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। किसान दिवस में वर्तमान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्र एवं पीएम कुसुम (सोलर) पर देय अनुदान एवं लाभ के बारेमें कृषकों को विस्तृत जानकारी दी गई। किसान दिवस में उपस्थित कृषकों ने अवगत कराया कि वर्तमान समय में जंगल से कई बाघ बाहर निकल आये है, जिनसे जनमानस को बहुत खतरा है। इनको शीघ्र पकड़वाया जाये। किसान दिवस में पश्चिम उत्त...