कौशाम्बी, नवम्बर 19 -- सभी किसानों से खेतों में पराली न जलाने का किया आवाहन फोटो- मंझनपुर, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में किसान कल्याण केन्द्र मंझनपुर में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुनते हुए उसके निराकरण का भरोसा दिया। अंत में सभी कृषकों से खेतों में धान कटाई के बाद पराली न जलाने का आवाहन किया। उन्होने किसान दिवस में उपस्थित समस्त कृषकों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील करते हुए कहा कि किसान हित में शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने के लिए सभी कृषकों फार्मर रजिस्ट्री करा लें। इसके अलावा फसल अवशेष प्रबन्धन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए विभिन्न विकास खण्ड से आये हुए कृषकों से फसल अवशेष/पराली न जलाने की भी अपील किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.