एटा, दिसम्बर 23 -- पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह का 123वां जन्मदिवस किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। किसान सम्मान दिवस पर जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार परिसर मेला का फीता काटकर, पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर सीडीओ डा. नागेंद्र नारायण मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, नगर पंचायत अवागढ़ अध्यक्ष महेशपाल सिंह ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया I उप कृषि निदेशक सुमित कुमार ने चौधरी चरण सिंह के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला गया। जिला कृषि अधिकारी मनवीर सिंह ने कृषि विभाग योजनाओं के बारे में बताया गया I सीडीओ ने किसानों को जैविक खेती अपनाने की सलाह दी। स्टॉल पर मॉडल से सजीव प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर ...