पीलीभीत, फरवरी 22 -- बीसलपुर। संवाददाता मुख्य गन्ना सलाहकार चीनीमिल संघ लखनऊ से आए डॉ आरसी पाठक द्वारा एक दिवसीय भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान बीसलपुर चीनीमिल क्षेत्र के गांव नौगवा संतोष में आयोजित बसंत कालीन गन्ना बुवाई जागरूकता अभियान के अंतर्गत कृषक गोष्ठी में प्रतिभाग किया। गांव नौगवां सतोष में आयोजित कृषक गोष्ठी में उपस्थित किसानों को टंच विधि से गन्ने की बुवाई किए जाने, गन्ने के साथ सहफसली खेती किये जाने, गन्ने के उत्पादन एवं बीज की उपलब्धता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। उन्होंने कृषकों को अपने परिक्षेत्र पर बीज गन्ना उत्पादन की तकनीकी जानकारियां दी। जिला गन्ना अधिकारी द्वारा किसानों को अवशेष आपूर्ति योग्य गन्ने की खरीद के निमित्त आश्वस्त करते हुए बसंत कालीन गन्ना बुवाई में बीज एवं भूमि उपचार के महत्व तथा रोग रोधी किस्म के ...