पिथौरागढ़, मार्च 28 -- पिथौरागढ़। बांस मैतोली के रहने वाले किसान जीवन खत्री का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शुक्रवार को रामेश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ। युवाओं को मैदानी क्षेत्रों की बजाए स्थानीय स्तर पर रोजगार शुरू करने को प्रेरित करने वाले खत्री बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने गांव के कई लोगों को खेती से भी जोड़ा। उनके निधन पर मनोज खत्री, बसंती खत्री, चंद्र प्रकाश खत्री, राहुल खत्री, राजकुमार खत्री, संदीप खत्री, नगर निगम पार्षद सुशील खत्री, रंजना खत्री, जानकी खत्री, मीना बिष्ट, अर्जुन सिंह बिष्ट, होशियार सिंह भंडारी, पंकज जोशी, प्रवीण खत्री, गोकुल खत्री ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...