संभल, अक्टूबर 5 -- भारतीय किसान यूनियन टिकट गुट के तत्वाधान में रविवार को पदाधिकारी की बैठक हुई। इसमें संगठन के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती किसान जागृति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र यादव ने कहा कि बाबा टिकैत की 90वीं जयंती को किसान जागृति दिवस और जल-जंगल-भूमि बचाओ दिवस के रूप में मनाया जाएगा। रेलवे स्टेशन परिसर में हवन कर बाबा टिकैत को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। साथ ही किसानों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा जिले में खाद संकट, चरमराती बिजली व्यवस्था और मंडियों में धान खरीद के नाम पर किसानों से हो रही लूट समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा कर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.