बेगुसराय, दिसम्बर 14 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड की पहसारा पश्चिम तथा पहसारा पूर्वी पंचायत में आत्मा के बैनर तले रबी फसल 2025-26 अभियान के तहत किसान जनकल्याण चौपाल का आयोजन रविवार को किया गया। बीएओ रौशन कुमार ने बताया कि देहाती क्षेत्र में किसानों का आर्थिक आधार खेती ही है। इस सीजन में मुख्य रूप से गेहूं, मक्का, आलू, तिलहन तथा दलहन की खेती की जाती है। किसान बहुफसली खेती भी एक साथ करते हैं। इसके लिए फसल की सुरक्षा तथा अधिक उत्पादन हेतु खरपतवार नियंत्रण जरूरी है। खरपतवार नियंत्रण हेतु निकोनी करना सबसे कारगर उपाय है। किसान खरपतवार नियंत्रण हेतु रासायनिक पदार्थ का भी उपयोग करते हैं। रासायनिक पदार्थ उपयोग करने में रासायनिक पदार्थ की मात्रा,बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। बीटीएम विवेकानंद सिंह ने गेहूं, मक्का, सरसों एवं आलू में ख...