बक्सर, जून 6 -- नावानगर। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण के तत्वावधान में प्रखंड के सोनवर्षा पंचायत में खरीफ किसान जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित किसानों को उन्नत तकनीक से खेती की जानकारी दी गई। प्रखंड कृषि समन्वयक मनोज कुमार दुबे ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य किसानो के बीच उन्नत तकनीकों, नई किस्मों और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और प्रचार-प्रसार करना है। किसानो को कम लागत और कम पानी से तैयार होने वाले खरीफ फसलों और सरकार द्वारा किसान हित में चलाए जा रहे योजनाओं के साथ ही अनुदान संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक रामकेवल सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक अंकुर राज, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक डॉ. प्रफुल्ल कुमार, किसान सलाहकार मनोज कुमार, नंद बिहारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.