एटा, फरवरी 3 -- भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह की अगुवाई में किसानों की समस्याओं के समाधान को प्रदेश कार्यालय इमलिया से किसान चेतना यात्रा निकाली गई। पैदल यात्रा इमलिया प्रदेश कार्यालय से शुरू होकर प्रधानमंत्री आवास दिल्ली तक निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ प्रदेश कार्यालय पर सुंदरकांड के पाठ एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। किसान चेतना पैदल यात्रा 11 फरवरी को दिल्ली पहुंचेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान का कोई प्रयास नहीं कर रही है। किसान चेतना पैदल यात्रा प्रधानमंत्री के आवास पर पहुंचेगी। यात्रा की अगुवाई कर रहे प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह नंगे पैर पैदल यात्रा करेंगे।...