जहानाबाद, सितम्बर 15 -- जिला एवं प्रखंड के कई पदाधिकारी हुए शामिल घोसी, निज संवाददाता। घोसी प्रखंड के ई किसान भवन में सोमवार को प्राकृतिक खेती पर किसान गोष्ठी संपन्न हो गया। इस मौके पर जिला से आए पदाधिकारी राकेश कुमार ने किसानों को प्राकृतिक खेती को अपने को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती रसायन मुक्त खेती को कहा जाता है जिसमें मुख्य पांच पांच प्रयोग अपने से उपज होने वाला फसल प्राकृतिक खेती के रूप में माना जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती में मुख्य रूप से वीजामृत, ब्रह्मास्त्र, निमास्तत्र, जिवामृत, एवं अग्निअस्त्र जैसे प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग किया जाता है। उन्होंने इन बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक किसानों को जानकारी दी। इस अवसर पर आत्मा के आलोक कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी काजल वर्मा, कृषि समन्वयक सत...