कोडरमा, सितम्बर 23 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। जयनगर के चेहाल में सोमवार को इफको हजारीबाग द्वारा जैव उर्वरक सह किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुखिया सुमन्ती कुमारी, किसान मित्र रामलखन यादव, पैक्स अध्यक्ष महेन्द्र यादव और एसएफए कोडरमा के विजय कुमार उपस्थित रहे। गोष्ठी में लगभग 70 किसानों ने भाग लेकर नवीनतम कृषि तकनीक, उर्वरक प्रबंधन और फसल उत्पादन में सुधार से जुड़ी जानकारियाँ प्राप्त कीं। इफको क्षेत्र प्रबंधक अमित आनंद ने किसानों को बायोफर्टिलाइज़र के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बायोफर्टिलाइज़र का नियमित उपयोग मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में मदद करता है और रासायनिक खाद की खपत को कम करता है। इसके अलावा किसानों को नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के प्रयोग की विधि भी समझाई गई। बताया गया कि नैनो यूरिया...