समस्तीपुर, जनवरी 11 -- विभूतिपुर। प्रखंड के आलमपुर कोदरिया पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में कृषि विभाग अंतर्गत आत्मा योजना, वित्तीय वर्ष 2025 26 के तहत क्षेत्र दिवस सह किसान गोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद सदस्य कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने की। गोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, विशिष्ट अतिथि रीना रीना राय आदि ने किया। गोष्ठी में जिला कृषि सलाहकार विवेक कुमार, प्रगतिशील कृषक रामबहादुर सिंह ने विस्तार से प्रकाश डालते हुए जलवायु अनुकूल खेती करने, रासायनिक उर्वरक का उपयोग कम कर जैविक खाद के उपयोग पर बल दिया। गोष्ठी में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शशि रंजन ने जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सहायक तकनीकी प्रबंधक सत्यप्रकाश सिंह ने आत्मा योजना के उद्देश्य एवं ...