बक्सर, सितम्बर 16 -- राजपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में मंगलवार को कृषि विभाग द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ बीडीओ सिद्धार्थ कुमार, राजपुर पंचायत मुखिया अनिल कुमार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ऋषिकेश यादव और अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती के तरीके बताए। इस दौरान धान, मक्का, अरहर और मूंगफली की समयबद्ध बुवाई की जानकारी दी गई। साथ ही, उन्नत बीजों के चयन और संतुलित उर्वरकों के प्रयोग पर चर्चा हुई। वहीं, जैविक खेती और कीट प्रबंधन की आधुनिक तकनीक पर विशेष जोर दिया गया। जल संरक्षण के साथ फसल उत्पादन, भंडारण और प्रसंस्करण की जानकारी भी साझा की गई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने मिट्टी परीक्षण के महत्व को समझाया। कहा कि मिट्टी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.