शामली, जून 9 -- हसनपुर लुहारी ग्राम पंचायत कार्यालय मे विकसित कषि संकल्प अभियान के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी मे प्राक्रतिक खेती के महत्व की जानकारी दी गई। हसनपुर लुहारी में रविवार को ग्राम पंचायत कार्यालय पर एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान गोष्ठी मे पहुंचे किसानों को कषि वैज्ञानिकों ने जानकारी दी। गोष्ठी में डाक्टर ओमकार सिंह ने किसानो को प्राक्रतिक खेती बागवानी सब्जियों व लाईट ट्रिप के माध्यम से फल मखकी के नियन्त्रण के बारे में किसानो को जानकारी दी गई। बाद में सहायक विकास अधिकारी नीरज कुमार ने कषि विभाग द्वारा चलाई जा रही किसानों के हित की जानकारी दी। सोनू कुमार ने मर्दा परीक्षण के बारे में किसानो को बताया। गोष्ठी में किसानों ने भी प्राक्रतिक खेती के बारे में जानकारी ली। शैलेश कुमार ने गन्ना योजना की जानकारी दी।...