गुड़गांव, जुलाई 10 -- गुरुग्राम,कार्यालय संवाददाता। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को खरीफ फसलों का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। गुरुवार को जिला कृषि विभाग की ओर से उप कृषि निदेशक डॉ. अनिल कुमार की अध्यक्षता में जागरूकता बैठक हुई। जिसमें योजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ. कुमार ने बताया कि इस वर्ष फसल बीमा योजना के संचालन की जिम्मेदारी एचडीएफसी एग्रो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को सौंपी गई है। किसान अपनी धान, बाजरा, मक्का और कपास जैसी खरीफ फसलों का बीमा करवा सकते हैं। योजना के अंतर्गत बाढ़, ओलावृष्टि, जलभराव, बिजली गिरना, प्राकृतिक आग आदि आपदाओं से नुकसान की स्थिति में मुआवजा प्रदान किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह योजना ऋणी व गैर ऋणी दोनों प्रकार के किसानों के लिए स्वैच्छिक है। यदि कोई ऋणी कि...