लातेहार, दिसम्बर 30 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ प्रखंड में किसान क्रेडिट कार्ड ऋण हेतु प्रखंड स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें सरल एवं समयबद्ध कृषि ऋण उपलब्ध कराना था। यह शिविर तीन चरणों में 30 दिसंबर,10 जनवरी एवं 20 जनवरी 2026 को आयोजित किए जाएंगे। लातेहार जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देश पर सभी राष्ट्रीयकृत,निजी,क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक एवं सहकारी बैंकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। शिविरों में संबंधित बैंकों के अधिकारी,कर्मचारी सहित बीसी एवं सीएसपी की उपस्थिति सुनिश्चित रहेगी। शिविर के दौरान किसानों द्वारा प्रस्तुत किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदनों की पात्रता की जांच कर त्वरित निर्णय लिया जाएगा। किसानों को आवेदन के साथ मुखिया द्वारा सत्यापित घोषणा पत्र,वंशावली,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.